Redheemaa Bigg Boss 20: जल्द शुरु हो रहा बिग बॉस 20! रियलिटी शो की पहली कंटेस्टेंट बनेगी ये हसीना; नाम जान उड़ जाएंगे होश
Who is Redheemaa Gupta | Redheemaa Bigg Boss 20: रिद्धिमा गुप्ता इन दिनों खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं. बिग बॉस 20 में अपनी एंट्री की अफवाहों के कारण वह सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर हो चुकी हैं. हाल ही में उनके Q&A सेशन में उन्होंने रियलिटी शो के बारे में एक फैन के सवाल का जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि “ऑन माई वे”, तभी से फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि वह बिग बॉस के सीजन 20 का हिस्सा बन सकते हैं. इसी कारण इन दिनों वह सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई हैं.
टीवी शो में किया काम
मेघा बरसेंगे टेलीविजन सीरीज में सतपाल कोहली का रोल करने के बादरिद्धिमा को पहली बड़ी पहचान मिली. उनकी दमदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और गहरी इमोशनल परफॉर्मेंस ने ऐसा असर डाला कि दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा.
म्यूजिक वीडियो में भी किया काम
टीवी शो के साथ-साथ रिद्धिमा पैरी सरपंच के साथ पॉपुलर म्यूज़िक वीडियो "पेशी" में भी नजर आ चुकी हैं. उनके शानदार काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया और ऐसे उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई.
बिग बॉस सीजन 20 में ले सकती हैं हिस्सा
रिद्धिमा बिग बॉस 20 में अपनी एंट्री की अफवाहों के कारण चर्चाओं में हैं. फैंस का मानना है कि उनका बोल्ड और बेबाक नेचर उन्हें शो में एक सफल कंटेस्टेंट बना सकता है. वह अपने प्रोफेशनल एक्टिंग करियर को अपने ऑथेंटिक पर्सनल स्टाइल से मैच कर एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बन सकती हैं.
फैंस ने जाहिर की खुशी
फैंस रिद्धिमा को रियलिटी टीवी पर देखकर बहुत खुश होंगे. हालांकि, इसे लेकर शो के प्रोड्यूसर और न ही उन्होंने अभी तक कोई जानकारी दी है. अगर वह बिग बॉस में जाती हैं, तो वह एक सच्ची A-लिस्ट स्टार बन सकती हैं. यह शो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.
कौन है रिद्धिमा गुप्ता?
रिद्धिमा एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं. उन्होंने मेघा बरसेंगे में सतपाल कोहली का रोल किया था, जो त्रिलोचन की पत्नी हैं. उनका ऑफिशियल नाम रिद्धिमा गुप्ता है. यह शो एक साल के अंदर जून 2025 में ऑफ एयर हो गया.
शॉर्ट फिल्म में भी आई नजर
साल 2021 में, रिद्धिमा ने मनीष मदान द्वारा निर्देशित रंग रसिया नाम की शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया.
तान्या मित्तल को किया रोस्ट
सितंबर 2025 में, रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर तान्या मित्तल की नकल करते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो पर लिखे टेक्स्ट में स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर को ‘फेकू’ कहा गया.