Good Friday 2026: आज गुड फ्राइडे के दिन बनाए Hot Cross Buns, उंगली चाट के खाएंगे लोग, जानें रेसिपी
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक बेहद जरूरी और भावनात्मक दिन है, जो यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है. इस दिन लोग चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं और उनके त्याग को स्मरण करते हैं. इसी अवसर पर हॉट क्रॉस बन बनाने की परंपरा भी निभाई जाती है, जो श्रद्धा, प्रतीकात्मकता और इतिहास से जुड़ी एक खास मिठाई है.
गुड फ्राइडे का महत्व
गुड फ्राइडे वह दिन है जब यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था. ये दिन उनके बलिदान और मानवता के लिए दिए गए संदेश को याद करने का प्रतीक है.
हॉट क्रॉस बन क्या है
ये एक मीठा बन या केक जैसा पकवान होता है, जिसके ऊपर क्रॉस का निशान बनाया जाता है. ये सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था का प्रतीक है.
क्रॉस का धार्मिक अर्थ
बन पर बना क्रॉस यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने का प्रतीक है. ये ये उनके बलिदान और त्याग की याद दिलाता है.
मसालों का महत्व
हॉट क्रॉस बन में दालचीनी और जायफल जैसे मसाले डाले जाते हैं, जो उन सुगंधित पदार्थों का प्रतीक हैं, जिनका उपयोग यीशु के अंतिम संस्कार से पहले किया गया था.
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
इस मिठाई की शुरुआत इंग्लैंड में मध्यकाल के दौरान हुई थी. तब से ये गुड फ्राइडे की परंपरा का अहम हिस्सा बन गई है.
जरूरी सामग्री
मैदा, चीनी, ड्राई यीस्ट, गुनगुना दूध, मक्खन, दालचीनी पाउडर, जायफल पाउडर, किशमिश या टूटी-फ्रूटी और नमक. क्रॉस के लिए मैदा-पानी और ग्लेज के लिए शहद या शुगर सिरप चाहिए.
बनाने की विधि
पहले यीस्ट को गुनगुने दूध में एक्टिव करें. फिर मैदा और मसाले मिलाकर आटा गूंथ लें. इसे ढककर फूलने दें. छोटे बॉल बनाकर ट्रे में रखें, ऊपर क्रॉस बनाएं और 180°C पर बेक करें. तैयार होने पर शहद या सिरप लगाएं.