Delhi Ncr Weather: शिवरात्रि पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, बारिश और ठंडी हवा फिर बदलेगी मौसम का मिजाज!
Delhi Ncr Weather 15 February: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली-NCR का मौसम सुहावना और शुष्क रहने वाला है. लेकिन ठंडी हवाओं के साथ तापमान में बढ़ोतरी का एहसास हो सकता है. सुबह और शाम के समय हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है. दिन में तेज धूप के दर्शन होने वाले हैं. वहीं शाम को एक बार फिर से ठंड का एहसास होगा. आज 15 फरवरी को बारिश को कोई संभावना नहीं है. लेकिन 16-17 को मौसम का मिजाज बदल सकता है.
साफ आसमान और सुहावनी धूप
आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह हल्की धुंध संभव, लेकिन दिन भर धूप खिली रहेगी.
तापमान का हाल
अधिकतम तापमान — 26-28°C
न्यूनतम तापमान — 10-12°C
तापमान बढ़ने से फरवरी में गर्मी का अहसास शुरू हो गया है.
बारिश की संभावना
दिल्ली-NCR में 15 फरवरी को बारिश या गरज-चमक की कोई उम्मीद नहीं. पूरी तरह शुष्क दिन रहेगा. हल्की बारिश का असर सिर्फ 17-18 फरवरी से पश्चिमी UP और आसपास दिख सकता है.
मौसम का मिजाज बदलने वाली हवाएं
उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी. दोपहर में हल्की ठंडक, शाम को तेज ठंडी हवा महसूस होगी.
दिल्ली में AQI का स्तर
आज AQI 200-250 के बीच (Poor श्रेणी) रहने की संभावना. प्रदूषण बढ़ा हुआ है, लेकिन बारिश न होने से सुधार सीमित. मास्क पहनकर बाहर निकलें, खासकर सुबह-शाम.
बारिश और ठंड का सरप्राइज
पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से सक्रिय होगा. दिल्ली-NCR में 17 फरवरी को हल्की बारिश संभव, जबकि पहाड़ों में बर्फबारी. तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट और ठंडी हवाओं का दौर शुरू.
मौसम का फायदा उठाएं
महाशिवरात्रि पर साफ मौसम से मंदिर दर्शन आसान होंगे. सुबह-शाम ठंड के लिए हल्का शॉल रखें, धूप में बाहर रहते समय पानी पीते रहें.