Live

IND vs NAM Highlights: भारत की दूसरी शानदार जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया, इशान-हार्दिक की फिफ्टी; वरुण के तीन शिकार

🕒 Updated: February 12, 2026 10:37:09 PM IST

IND vs NAM Highlights: आईसीसी मैन्स टी-20 वर्ल्ड के मुकाबलों की कड़ी में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. पहले मुकाबले में  भारत ने अमेरिका की टीम को आसानी से हरा दिया था, लेकिन उनके बॉलर ने बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली. इसमें सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा और कुछ हद तक ईशान किशन ही पास हुए. ऐसे में गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में  नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी. नामीबिया यूं तो टीम इंडिया के मुकाबले बेहद ही हल्की टीम है, लेकिन अक्टूबर 2025 में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को विंडहोक में टी20 मैच में चार विकेट से हराकर क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी थी. ऐसे में भारत किसी भी उलटफेर से बचना चाहेगा.  टीम इंडिया गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज का अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह मैच दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम में ठीक शाम 7 बजे शुरू खेला जाएगा. टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि इससे पहले 7 फरवरी, 2026 को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ खेले गए मैच में 2 अंक प्राप्त किए.  दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है. धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन है, इसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं. ऐसे में टीम में रिजर्व ओपनर के तौर पर मौजूद संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. पाकिस्तान से पहले भारत नामीबिया के खिलाफ होने वाले इस मैच को भी वॉर्मअप मैच की तरह लेगा, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर इस मैच को लेकर बेहद संजीदा हैं. टीम प्रबंधन चाहेगा कि वह नामीबिया को हराकर 15 फरवरी, 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ बुलंद हौसलों के साथ मैच खेलना चाहेगी. 

आईसीसी मैन्स टी-20 वर्ल्ड के मुकाबलों की कड़ी में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी.
आईसीसी मैन्स टी-20 वर्ल्ड के मुकाबलों की कड़ी में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी.

IND vs NAM Highlights: दूसरे मैच में टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी प्लेइंग XI से बाहर हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें पेट में इन्फेक्शन हो गया था.

Live Updates

  • 22:35 (IST) 12 Feb 2026

    IND vs NAM T20 LIVE Score Updates: भारत ने 93 रन से जीता मैच

    IND vs NAM T20 LIVE Score Updates: भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया और इस वर्ल्ड कप में ये भारत की लगातार दूसरी जीत रही. भारत के लिए वरुण ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि इशान ने 61 रन की सबसे बड़ी पारी खेली.

  • 22:24 (IST) 12 Feb 2026

    IND vs NAM T20 LIVE Score Updates: बूमराह को पहली सफलता मिली

    IND vs NAM T20 LIVE Score Updates: बुमराह को पहली सफलता रूबेन ट्रम्पेलमैन के रूप में मिली और भारत को 7वां विकेट प्राप्त हुआ. नामीबिया ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 115 रन बना लिए है. जीत के लिए 18 गेंदों पर 95 रन बनाने हैं जो नामुमिक दिख रहा है.

  • 22:13 (IST) 12 Feb 2026

    IND vs NAM T20 LIVE Score Updates: 15 ओवर में बने 105 रन

    IND vs NAM T20 LIVE Score Updates: नामीबिया जीत के लिए संघर्ष कर रही है. भारतीय गेंदबाजी दिल्ली में शानदार हो रही है और विरोधी टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं.

  • 22:00 (IST) 12 Feb 2026

    IND vs NAM T20 LIVE Score Updates: नामीबिया का छठा विकेट गिरा

    IND vs NAM T20 LIVE Score Updates: नामीबिया की टीम का छठा विकेट भी गिर चुका है. अक्षर पटेल ने मलन क्रूगर को 10 गेंद पर 5 रन बनाने के बाद आउट कर दिया. नामीबिया को 94 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा है.
  • 21:59 (IST) 12 Feb 2026

    IND vs NAM T20 LIVE Score Updates: नामीबिया की आधी टीम आउट, वरुण चक्रवर्ती का कहर

    IND vs NAM T20 LIVE Score Updates: नामीबिया की आधी टीम आउट हो चुकी है। वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में लॉफ्टी ईटन (13) और फिर जेजे स्मिथ को बिना खाता खोले आउट कर दिया. इसके बाद 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने गेरार्ड इरेसमस को 18 रन बनाने के बाद आउट कर दिया.