Categories: विदेश

Dalai Lama को लेकर तिलमिलाए चीन को फिर लगी मिर्ची, PM Modi ने कर दिया ऐसा काम…बीजिंग तक मच गया हड़कंप

China on Dalai Lama: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि भारत को तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर चीन की संवेदनशीलता को पूरी तरह से समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिब्बत से जुड़े मामलों पर चीन का रुख बिल्कुल साफ है, जिसे हर कोई जानता है।

Published by Shubahm Srivastava
China on Dalai Lama: पड़ोसी देश चीन इस समय तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर भड़क गया है। अब इसी कड़ी में पीएम मोदी ने दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, जिससे ड्रैगन चिढ़ गया है। चीन ने दलाई लामा के जन्मदिन के जश्न में भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी पर विरोध जताया है। पीएम मोदी ने रविवार (6 जुलाई 2025) को दलाई लामा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन का प्रतीक बताया था।
इस बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि भारत को तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर चीन की संवेदनशीलता को पूरी तरह से समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिब्बत से जुड़े मामलों पर चीन का रुख बिल्कुल साफ है, जिसे हर कोई जानता है।

चीन ने दलाई लामा पर लगाए आरोप

चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से दलाई लामा पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि, 14वें दलाई लामा राजनीतिक कारणों से अपने देश से बाहर रह रहे हैं। वे लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और धर्म की आड़ में शिजांग (तिब्बत का एक क्षेत्र) को चीन से अलग करने का प्रयास करते रहे हैं। भारत को समझदारी से काम लेना चाहिए और बोलना चाहिए। इस मुद्दे का इस्तेमाल चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए नहीं करना चाहिए।
वहीं पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने कहा है कि, भारत को शिजांग से जुड़े मुद्दों की संवेदनशीलता को पूरी तरह से समझना चाहिए और 14वें दलाई लामा की अलगाववाद विरोधी मानसिकता को पहचानना चाहिए।

जन्मदिन समारोह में पहुंचे थे कई बड़े लोग

दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के जश्न में कई बड़े नेता शामिल हुए। खबरों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और राजीव रंजन सिंह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, पंचायत मंत्री किम लामा और हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे धार्मिक स्थल और समारोह में शामिल हुए।
यह कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ जब पिछले कुछ दिनों से दलाई लामा की संस्था के नाम पर चर्चा हो रही थी। चीन ने दलाई लामा की उत्तराधिकार योजना को खारिज करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी उत्तराधिकारी को मंजूरी लेनी होगी।
Shubahm Srivastava

Recent Posts

Politics: जेडीयू छोड़ केसी त्यागी व बेटे अम्बरीष ने थामा आरएलडी का दामन, यूपी चुनाव से पहले बदले समीकरण

Politics: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा राजनीतिक लाभ मिला…

March 22, 2026

Marma Chikitsa: जानिए क्या हैं मर्मा बिंदु, कैसे काम करती है यह थेरेपी और किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Marma Chikitsa: आयुर्वेद की मर्मा चिकित्सा शरीर के 107 ऊर्जा बिंदुओं पर आधारित एक प्राचीन…

March 22, 2026

Nandigram Ram Temple Statue Damage: भाजपा के गढ़ में किसने किया राम की मूर्ति का सिर कलम? मचा हड़कंप

Nandigram Ram Temple Statue Damaged: राम की मूर्ति तोड़ने को लेकर नंदीग्राम में हड़कंप मचा…

March 22, 2026

छा गए नरेंद्र मोदी रच दिया इतिहास, सत्ता में पूरे किए इतने दिन, पवन कुमार चामलिंग को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2026 को इतिहास रच दिया है, लगातार तीन कार्यकालों…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026: क्या आप जानते हैं 25 या 26 कब है दुर्गा अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026 को है. इस दिन मां…

March 22, 2026

Bathroom vs washroom: क्या आप जानते हैं ‘बाथरूम’ और ‘वॉशरूम’ में अंतर?

Washroom-Bathroom Difference: अक्सर कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हम डेली यूज करते हैं, लेकिन…

March 22, 2026