गर्मियों में हेयर स्पा की क्या जरूरत? इस चीज से पाएं शानदार चमक
Preeti-rajput
Mar 15, 2026
Mar 15, 2026
Preeti-rajput
गर्मियों में बालों की देखभाल अधिक करनी होती है. इसलिए ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें, जिससे आपके बाल मुलायम रहें और चिपचिपे न हो.
शैंपू करने के बाद बालों में नेचुरल ऑयल कम हो जाता है. बालों रुखे न हो इसलिए कंडीशनर लगाते हैं, लेकिन समर सीजन में आप कुछ ऐसा ट्राई कर सकते हैं, जो बालों को ताजगी दे.
शैंपू करने के बाद बालों को मुलायम बनाए रखने के लिए गर्मियों में एलोवेरा का इस्तेमाल करें, इससे बाल फ्रेश और मुलायम रखें.
शैंपू करने के बाद गीले बालों में ऐलोवेरा जेल अप्लाई करने के बाद इसे 5 मिनट तक लगे रहने दें.
फेश एलोवेरा जेल लगाना बेस्ट रहता है. लेकिन लोगों को लगता है कि इसे बालों से साफ करना मुश्किल है. इसके लिए आप फ्रेश ऐलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालने के बाद इसे ब्लेंड कर लें.
बालों में एलोवेरा लगाने से नई चमक आती है, साथ ही यह मुलायम भी होते है. इससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है.