Inkhabar Hindi News

रूसी से भर गया है पूरा सिर? घर पर ट्राई करें ये आसान उपाय

नारियल तेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. फिर स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें. इससे नमी बनी रहती है, साथ ही नींबू फंगस को मारता है.

एलोवेरा जेल भी आप सीधे सिर पर लगा सकते हैं. इससे खुजली, जलन और सूखापन दूर रहता है.

सादा दही भी आप स्कैल्प पर लगा सकते हैं. दही प्रोबायोटिक्स फंगस को कंट्रोल करता हैं, साथ ही स्कैल्प को मुलायम बनाते हैं.

टी ट्री ऑयल को नारियल तेल या अपने शैंपू में मिलाकर इस्तेमाल करें, हफ्ते में आप इसे 2-3 बार लगा सकते हैं.

नीम की पत्तियां पानी में उबालकर ठंडा कर लें, या फिर पेस्ट बनाकर सिर पर लगाएं. नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल है, यह रूसी के लिए काफी असरदार माना जाता है.

Read More