✕
सर्दियों में झटपट तैयार करें मूंग दाल पैनकेक, जानें नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी!
Karishma-upadhyay
Nov 25, 2025
Nov 25, 2025
Karishma-upadhyay
सर्दियों में झटपट तैयार करें मूंग दाल पैनकेक, जानें नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी!
क्या आप भी नाश्ते को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो बच्चे भी मन से खा लें और घर के बड़े भी.
ऐसे में आइए आज हम आपको नाश्ते में मूंग दाल पैनकेक बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताते हैं, जो सबको बेहद पसंद आएगी.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए मूंग दाल, गाजर, चावल का आटा, बेकिंग सोडा, पत्ता गोभी, हरी मिर्च, बीटरूट, मटर और शिमला मिर्च.
साथ ही आपको धनिया पाउडर, धनिया पत्ती, पालक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, पानी, तेल, प्याज और अदरक भी चाहिए.
मूंग दाल पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखें, फिर मिक्सी जार में डालें.
अब अदरक और हरी मिर्च के साथ इसका बारीक पेस्ट बनाकर एक बर्तन में निकालें और उसमें प्याज और चावल का आटा डालें.
फिर इसमें बारीक कटी पत्ता गोभी, बीटरूट, गाजर, पालक के पत्ते, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती और उबले हुए मटर भी डाल दें.
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं, साथ ही एक पैन को गर्म करें.
फिर इसमें तेल डालकर एक बड़े चम्मच से पेस्ट को भी डालें और ढककर दोनों तरफ से अच्छे से पका लें और गरमागरम सर्व करें.
Read More
इस ईद एथनिक आउटफिट में लगाना है चार-चांद? ट्राई करें ये इयररिंग्स डिजाइन
गर्मियों का सुपर हाइड्रेटिंग है ये फल, शरीर में नहीं होने देगा पानी की कमी
राउलाने उत्सव पर फिदा हुई GenZ, देखें पहाड़ी परंपरा का जलवा
एल्युमिनियम के बर्तन में खाने के क्या है नुकसान?