✕
बच्चों को ब्रेकफास्ट में दें हेल्दी और टेस्टी सूजी पिज्जा बाइट्स, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार!
Karishma-upadhyay
Nov 29, 2025
Nov 29, 2025
Karishma-upadhyay
बच्चों को ब्रेकफास्ट में दें हेल्दी और टेस्टी सूजी पिज्जा बाइट्स, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार!
क्या आपके बच्चों को भी पिज्जा खाना बेहद पसंद है, लेकिन अब आप उन्हें बाजार ले जाकर या बाहर से लाकर नहीं खिलाना चाहते हैं.
तो आइए आज हम आपको बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में हेल्दी और टेस्टी सूजी पिज्जा बाइट्स बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए सूजी, दही, पानी, नमक, तेल, ईनो या बेकिंग सोडा और बारीक कटी शिमला मिर्च.
साथ ही आपको बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, स्वीट कॉर्न, मोजरेला या प्रोसेस्ड चीज, पिज्जा सॉस और चिली फ्लेक्स भी चाहिए.
सूजी पिज्जा बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही, नमक और पानी डालकर अच्छे से मिलाएं और थिक बैटर तैयार करें.
अब इसे 10 मिनट के लिए रख दें और अप्पे पैन को गर्म करके हल्का तेल लगाएं, साथ ही बैटर में ईनो डालकर तेजी से मिलाएं.
फिर बैटर को अप्पे पैन में डालकर ऊपर से थोड़ा पिज्जा सॉस फैलाएं और सब्जियां डालकर थोड़ा सा चीज छिड़क दें.
अब इसे ढककर धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट चीज पिघलने और बेस गोल्डन होने तक पकाएं और प्लेट में निकालकर रखें.
लीजिए तैयार है बच्चों के लिए हेल्दी, टेस्टी और स्पेशल ब्रेकफास्ट सूजी पिज्जा बाइट्स, अब इसे सॉस के साथ सर्व करें.
Read More
आज कौन सा ग्रहण है? यहां जानें पूरी डिटेल
कौन से कुत्ते होते हैं ज्यादा खतरनाक?
होली नहीं खेलना चाहते? तो देख डालें ये 5 कॉमेडी मास्टरपीस फिल्में
एक इंसान रोज कितनी सांस लेता होगा?