✕
लंच में रोटी के साथ बनाएं गुजराती स्टाइल खट्टी-मीठी दाल, नोट कर लें आसान रेसिपी!
Karishma-upadhyay
Nov 27, 2025
Nov 27, 2025
Karishma-upadhyay
लंच में रोटी के साथ बनाएं गुजराती स्टाइल खट्टी-मीठी दाल, नोट कर लें आसान रेसिपी!
क्या आप भी रोजाना लंच में रोटी, पराठा या चावल के साथ सादा दाल खा-खाकर बोर हो गए हैं और अब कुछ अलग खाना चाहते हैं.
तो आइए आज हम आपको लंच में रोटी, पराठा या चावल के साथ गुजराती स्टाइल खट्टी-मीठी दाल बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए तुअर दाल, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, करी पत्ता, नमक और गुड़.
साथ ही आपको साबुत लाल मिर्च, राई, जीरा, अदरक, लौंग, दालचीनी, हींग, धनिया, हल्दी और पानी भी चाहिए.
खट्टी-मीठी दाल बनाने के लिए सबसे पहले तुअर दाल को धोकर कुछ देर पानी में भिगो दें और कुकर में पानी के साथ दाल को डालें.
अब 2 से 3 सीटी लगाकर ढक्कन खोलें और इसमें कटे हुए टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, गुड़ और अदरक डालकर 10 मिनट उबालें.
फिर इसमें गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर पकने दें, साथ ही एक पैन में तेल डालकर गर्म करें.
अब इसमें जीरा, राई, करी पत्ता, हींग और साबुत लाल मिर्च डालकर पकाएं और दाल में डालकर इसे 5 से 6 मिनट उबलने दें.
अब इसे हरा धनिया पत्ता से गार्निश करके रोटी और चावल के साथ गरमा गरम परोसें, लीजिए तैयार है गुजराती स्टाइल आपकी खट्टी-मीठी दाल.
Read More
इस ईद पहनें कुछ खास, ये 5 फैशन लुक आपको बना देंगे स्टाइल आइकॉन
LPG बचाने का स्मार्ट तरीका! 15 मिनट में तैयार करें ये शानदार वन-पॉट मील
20 या 21 मार्च! किस दिन होगी ईद-उल-फितर?
सिर्फ 10 हजार में घूमिए भारत की ये खूबसूरत जगहें, अभी बना लें ट्रैवल लिस्ट!