गर्मियों में लहसुन खाना फायदेमंद या नुकसानदेह? जानें सच
Ranjana-sharma
Mar 15, 2026
Mar 15, 2026
Ranjana-sharma
लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व और बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद
कच्चे लहसुन में एलिसिन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीकैंसर जैसे गुण मौजूद होते हैं.
कच्चे लहसुन में होते हैं खास गुण
गर्मी के मौसम में सीमित मात्रा में कच्चा लहसुन खाने से पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है.
गर्मियों में पाचन को करता है बेहतर
लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और मौसमी बीमारियों व वायरल संक्रमण से बचाने में सहायक हो सकता है.
इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद
लहसुन की तासीर गर्म होती है. ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में गर्मी, जलन, घबराहट या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान
गर्मियों में रोजाना 1-2 लहसुन की कलियां ही खानी चाहिए. इसे खाली पेट न खाएं, बल्कि खाने के साथ या बाद में लें. जरूरत हो तो घी में हल्का भूनकर या छाछ के साथ भी खाया जा सकता है.