Inkhabar Hindi News

इन लोगों को नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन

 तरबूज गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला एक शानदार फल माना जाता है.

हालांकि, कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है.

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) अधिक होता है, जिससे शुगर तेजी से बढ़ सकती है. इसलिए यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ाने का कारण बन सकता है.

तरबूज में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है. किडनी से जुड़ी परेशानी वाले लोगों के लिए ज्यादा पोटेशियम को बाहर निकालना कठिन हो सकता है.

कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि तरबूज की तासीर ठंडी होती है, जो अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ा सकती है.

इसमें टायरामाइन नाम का एक अमीनो एसिड होता है, जो कुछ लोगों में माइग्रेन का दर्द शुरू कर सकता है.

Read More