Inkhabar Hindi News

एक इंसान रोज कितनी सांस लेता होगा?

सांस लेना इंसान के लिए जरूरी है; जहां सांस है, वहां जीवन है. क्या आपने कभी सोचा है कि इंसान एक दिन में कितनी बार सांस लेता है?

इंसान प्रतिदिन लगभग 22,000 से 25,000 बार सांस अंदर और बाहर करता है.

ये प्रक्रिया शरीर को ऑक्सीजन प्रदान करती है और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालती है.

नवजात शिशुओं की सांस लेने की गति वयस्कों की तुलना में तेज होती है.

सोते समय या आराम करते समय सांस लेने की गति धीमी और व्यायाम करते समय तेज हो जाती है.

हमारे फेफड़े हमें ऑक्सीजन देते हैं, जो शरीर के लिए जीवनदायी गैस है. प्रति मिनट 12 से 20 सांस लेना स्वास्थ्य के लिए अच्छा संकेत होता है.

Read More