Inkhabar Hindi News

कितने साल तक इस्तेमाल करें तकिया? देर हुई तो होगा बड़ा नुकसान

अच्छी सेहत और गहरी नींद के लिए बिस्तर और बेडरूम का सही होना बेहद जरूरी है. जिसमें तकिया अहम भूमिका निभाता है.

तकिया अगर सही सपोर्ट न दे तो नींद खराब होती है. इसलिए तकिए की स्थिति समय-समय पर जांच लेना चाहिए और उसे बदलना जरूरी है.

तकिए की साफ-सफाई और क्वालिटी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर काफी समय से ताकिया नहीं बदला है तो एलर्जी, दाने या गर्दन में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

sleepfoundation के अनुसार, एक्सपर्ट बताते हैं कि तकिए को हर 1 से 2 साल में बदलना जरूरी है. इससे तकिया साफ, सपोर्टिव और एलर्जन-फ्री रहता है.

अगर आपको सुबह उठते समय गर्दन में दर्द और अकड़न महसूस हो रही है, तो इसका मतलब है कि आपका तकिया अब सही सपोर्ट नहीं दे रहा है.

जिस तरह गद्दा समय के साथ दबने लगता है, ऐसे ही तकिए चपटे हो जाते हैं और उनमें गांठें पड़ जाती है. ऐसे में उन्हें बदलना सबसे बेहतर होता है.

पॉलिएस्टर वाले तकिए करीब एक साल तक चलते हैं, जबकि लेटेक्स मटेरियल से बने तकिए तीन साल तक टिक सकते हैं. 

Read More