Inkhabar Hindi News

दुनिया का सबसे भारी हाथी कितने वजन का है?

 शेर को जंगल का राजा माना जाता है, लेकिन हाथी की अपार ताकत के सामने कोई टिक नहीं पाता.

 अफ्रीकी सवाना के हाथी दुनिया में सबसे विशाल होते हैं. इनका वजन आमतौर पर 4,000 से 6,300 किलो के बीच होता है.

 एशियाई हाथियों का वजन अफ्रीकी हाथियों से थोड़ा कम, लगभग 3,000 से 5,000 किलो तक होता है.

 नर हाथी, मादा हाथियों की तुलना में अधिक भारी और मजबूत होते हैं.

 हाथी का बच्चा जन्म लेते ही लगभग 90 से 120 किलो का होता है.

 एक वयस्क हाथी अपने वजन को बनाए रखने के लिए रोजाना 150 से 300 किलो तक भोजन करता है.

 अब तक दर्ज किया गया सबसे भारी हाथी लगभग 11,000 किलो (11 टन) का था.

Read More