Inkhabar Hindi News

हफ्ते में बस एक बार करें ये एक्सरसाइज, याददाश्त बनेगी सुपर-शार्प

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी मोमोरी और दिमाग तेज रहे. इसके लिए सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि फिजिकल एक्सरसाइज भी काफी फायदेमंद है.

वैज्ञानिकों ने यह साबित किया है दिमाग के कई जरूरी स्किल  फिजिकल एक्सरसाइज के जरिए सुधारे जा सकते हैं.  30 मिनट का हल्की एक्सरसाइज आपके दिमाग को एक्टिव रख सकता है.

HIIT यानी कम समय में जोरदार एक्सरसाइज करना. इसमें आपकी हार्ट स्पीड तेजी से बढ़ती है और शरीर तेज एनर्जी के साथ काम करता है.

HIIT एक्सरसाइज स्प्रिंट यानी तेज, रस्सी कूदना, जंप स्क्वाट्स और माउंटेन क्लाइम्बिंग हैं.  यह दिमाग की कोशिकाओं को भी सक्रिय बनाता है.

HIIT को हफ्ते में सिर्फ तीन बार, 20-30 मिनट करना पर्याप्त होता है. लगातार छह महीने तक यह अभ्यास करने से दिमाग को लंबे समय तक फायदा मिलता है.

अगर आप पहली बार कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे शुरु कर सकते हैं. पहले हल्की स्ट्रेचिंग और वार्म अप करें.धीरे-धीरे समय और इंटेंसिटी बढ़ाएं ध्यान रखें  शरीर को आराम और पानी दोनों मिलें.

Read More