✕
बाथरूम के जिद्दी दाग से हैं परेशान, ऐसे करें साफ
Sanskritij-jaipuria
Mar 22, 2026
Mar 22, 2026
Sanskritij-jaipuria
आजकल लगभग हर घर में कमरों से लेकर बाथरूम तक टाइल्स या मार्बल का इस्तेमाल आम हो गया है.
ऐसे में परिवार की सेहत और हाइजीन को सेफ रखने के लिए बाथरूम की नियमित सफाई बेहद जरूरी होती है.
हालांकि, सफेद टाइल्स पर लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ नहीं होते- तो आइए जानते हैं इन्हें हटाने के आसान तरीके.
पीले दाग और हार्ड वॉटर के निशानों को हटाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण बेहद असरदार होता है.
दाग वाली जगह पर पहले बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर उस पर नींबू का रस डालें.
इसे 15–20 मिनट तक छोड़ दें, फिर ब्रश से हल्के हाथ से रगड़कर साफ पानी से धो लें.
इसके अलावा, एक स्प्रे बोतल में पानी और सफेद सिरका मिलाकर जिद्दी दागों पर छिड़कें.
नल पर जमे जिद्दी दागों को हटाने के लिए मोमबत्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Read More
बाथरूम के जिद्दी दाग से हैं परेशान, ऐसे करें साफ
उल्टी चप्पल क्यों मानी जाती है अशुभ? जानिए इसके पीछे की असली वजह
वो खिलाड़ी जिन्होंने IPL में शामिल होने के लिए छोड़ी PSL
हफ्ते में बस एक बार करें ये एक्सरसाइज, याददाश्त बनेगी सुपर-शार्प