Inkhabar Hindi News

क्या गैस सिलेंडर भी होता है एक्सपायर, जानें कैसे चेक करें डेट?

 आज लगभग हर घर में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है.

 लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना भी बेहद जरूरी है.

 बहुत से लोगों को ये जानकारी नहीं होती कि गैस सिलेंडर की भी एक एक्सपायरी डेट होती है.

 एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद सिलेंडर का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए इसकी जांच करना जरूरी है.

 सिलेंडर के ऊपरी हिस्से पर A, B, C या D के साथ दो अंकों का एक कोड लिखा होता है.

 इस कोड में A का मतलब जनवरी से मार्च, B का मतलब अप्रैल से जून, C का मतलब जुलाई से सितंबर और D का मतलब अक्टूबर से दिसंबर होता है.

 अक्षर के बाद लिखे दो अंक सिलेंडर की एक्सपायरी का साल बताते हैं, जैसे B 28 का अर्थ है कि सिलेंडर जून 2028 तक मान्य है.

 अगर सिलेंडर की एक्सपायरी डेट निकल चुकी हो तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. नी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गैस सिलेंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें.

Read More