Gangtok से लेकर Lachung सिक्किम के टॉप 7 हिल स्टेशन, जहां मॉनसून में घूमना है सबसे खास अनुभव
सिक्किम भारत का एक ऐसा खूबसूरत राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांति और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, घने जंगल, बहते झरने और घाटियां इसे एक जन्नत जैसा अहसास कराती हैं। प्रकृति प्रेमी, हनीमून कपल्स, एडवेंचर लवर्स और परिवार हर कोई यहां अपनी यादगार छुट्टियां बिता सकता है। आइए जानते हैं सिक्किम के सात खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में जो सचमुच जन्नत के टुकड़े लगते हैं और मॉनसून में घूमने के लिए एकदम सही मौका देते हैं।
सिक्किम की राजधानी गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक आधुनिकता और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा मेल है। यहां से कंचनजंघा की चोटियों का नजारा दिल को मोह लेता है। मॉनसून में हरियाली और झरनों की बहार देखने लायक होती है।
पेलिंग सिक्किम का शांत और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन
यहां से कंचनजंघा का अद्भुत दृश्य साफ दिखाई देता है। पेमायंग्त्से मठ, खेचेओपलरी झील और संगचोइंग मठ पेलिंग के प्रमुख आकर्षण हैं।मॉनसून में यहां की वादियां हरियाली से भर जाती हैं और झरनों की आवाज वातावरण को जादुई बना देती है।
युकसोम सिक्किम का ऐतिहासिक कस्बा
यह जगह ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए बेहद खास है क्योंकि यहां से गोचेला ट्रेक शुरू होता है। मॉनसून में यहां की घाटियां हरियाली से लबालब भर जाती हैं।
लाचुंग सिक्किम का एक छोटा लेकिन बेहद सुंदर हिल स्टेशन
यहां की खासियत है युमथांग वैली जिसे ‘वैली ऑफ फ्लॉवर्स’ भी कहा जाता है। मॉनसून के मौसम में यह घाटी फूलों से रंग-बिरंगी हो जाती है। बर्फीली चोटियां, बहते झरने और शांत वातावरण लाचुंग को और भी खूबसूरत बनाते हैं।
लाचेन उत्तर सिक्किम का एक शानदार हिल स्टेशन
यहां से गुरुडोंगमर झील तक की यात्रा बेहद रोमांचक होती है। मॉनसून में यहां की पहाड़ियां हरियाली से भर जाती हैं और बादलों का नजारा मन मोह लेता है। लाचेन का शांत वातावरण और स्थानीय संस्कृति यात्रियों को अनोखा अनुभव देती है।
नमची धार्मिक पर्यटन का केंद्र
नमची सिक्किम का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखने वाला हिल स्टेशन है। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है 135 फीट ऊंची गुरु पद्मसंभव की प्रतिमा।
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.