Aaj Ka Rashifal: 4 अगस्त का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सावन के आखिरी सोमवार का दिन, जाने कैसा रहेगा करियर, व्यापार और लव लाइफ
Aaj ka Rashifal: आज 4 अगस्त 2025 सोमवार का दिन है। आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज सावन का सोमवार है और यह सोमवार सावन का चौथा और आखिरी सोमवार है, ऐसे आज का दिन भागवान शिव की कृपा कई राशियों पर होने वाली है, जिससे कई लोगों को धन लाभ, व्यपार में लाभ, नौकरी में तरक्की और स्वास्थ भी अच्छा हो सकता है। लेकिन आज के दिन कुछ राशियों पर संकट मंडराने की भी संभावना हैं, ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते है, कौन सी राशियों के लिए दिन बेहद अच्छा है और कौन सी राशियों वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है, तो आप यहां दिए गए सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के अनसार दिए गए आज के राशिफल (Today Horoscope) को पढ़ सकते है और जान सकते हैं आज आपकी राशि में क्या लिखा है।
मेष राशि (Aries) Today Aries Horoscope
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। जिस काम का आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरे हो जाएंगे। इस कार्य के लिए आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पद्दोनती मिल सकती है। आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन पहले की अपेक्षा काफी खुशनुमा रहेगा। चांदी के ग्लास में पानी से आपकी स्वास्थय संबंधी बिमारियां आपसे दूर रहेंगी।
वृष राशि (Taurus) Today Taurus Horoscope
वृष राशि वालों का रुझान आज सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। आज पड़ोसियों के साथ आपकी मीटिंग भी हो सकती है। जिसका मकसद साफ – सफाई का होगा। आज आपका कंपनी को कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपके व्यवहार में दो गुना वृदि हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप किसी से परामर्श ले सकते है। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशहाल होगा। आर्किटेक वालें स्टूडेंट को आप मल्टीनेशनल कंपनी से जॉव का ई – मेल आ सकता है। आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
मिथुन राशि (Gemini) Today Gemini Horoscope
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह भरा रहेगा। आज किसी भी काम को सावधानीपूर्वक करें। जल्दबादी करने से काम बिगड़ सकते है। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बढ़िया रहेगा। स्टूडेंट आज अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श ले। बच्चों के लिए आज का दिन इंज्वाय से भरा होगा। आज आपको शादी का प्रपोजल भी मिस सकता है। जिससे आपको नए आभूषण खरीदने का मन बनेगा। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) Today Cancer Horoscope
कर्क राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। ज्यादा उत्सुकता आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। सावधानी से काम करें। मन में किसी काम को लेकर व्यर्थ की चिंता होगी। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरी यात्रा हो सकती है। आज आपके सरकारी कार्यों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्द ही सारे काम हो सॉल्व होंगे। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। पूराने दोस्तों से मुलाकात होगी।
सिंह राशि (Leo) Today Leo Horoscope
सिंह राशि वालों आज आपको व्यापार के कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। आज आमदनी का कोई नया सोर्स आपको मिल सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आज आपको आलस और थकान ज्यादा महसूस हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन कराएंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आ सकता है। संतान पक्ष की प्राप्ति होगी। घर में छोटी – सी पार्टी भी हो सकती है। आज आप बिजनेस में पैसे तो लगाओगे , लेकिन आपको जल्दी से फायदा नहीं मिल पाएगा।
कन्या राशि (Virgo) Today Virgo Horoscope
कन्या राशि वालों आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ रहेगा। आज कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आय और व्यय का संतुलन बना रहेगा। शाम को आप अपने परिवार वालो के साथ कोई मूवी देखने जा सकते है। आज अचानक से आपको खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है। जो आपके और परिवार वालों के जीवन में खुशियां भर देगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बना सकते हो। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को आज किसी शॉ में गाने का मौका मिलेगा।
तुला राशि (Libra) Today Libra Horoscope
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेगा। बिजनेस में थोड़ा सोच – समझकर कर इंवेस्ट करें तो आपको फायदा होगा। दोस्तों के साथ बाहर ट्रीप पर जा सकते हो। आज आप बड़ों का मान – सम्मान करोगे। नौकरीपेशा लोगों का साथ के लोगों से मदद मिलने का योग बन रहा है। आज किसी समारोह में करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लवमेट वालों के लिए आज का दिन नॉर्मल रहेगा, लेकिन रात को पार्टनर के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) Today Scorpio Horoscope
वृश्चिक राशि वालों आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके पास आ सकती है। जिसे आप बखुबी से निभाएंगे। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नयी गाड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में बॉस से वाहवाही मिल सकती है। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज नई इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते हो। धर्म – कर्म में ध्यान लगा रहेगा। आज आपकी किसी जरुरी काम से यात्रा होगी।
धनु राशि (Sagittarius) Today Sagittarius Horoscope
धनु राशि वालों आज आपका रुझान राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में रहेगा। आज आपके दैनिक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज घर में आप स्वादिष्ट भोजन का आन्नद मिलेगा। आज आप दोस्तों के साथ खुशमिजाज और दोस्ताना स्वभाव करोगे। आज आपके पड़ोसी आपके कार्यों के लिए आपकी तारीफ करेंगे। आपके बच्चें बिजनेस में पूरा स्पोर्ट करेंगे। वालों के घर में विवाह का आयोजन हो सकता है। पुराने मित्रों के साथ मिलकर आपका अच्छा दिन बितेगा। आपके पारिवारिक जीवन में आज कुछ बदलाव आ सकता है।
मकर राशि (Capricorn) Today Capricorn Horoscope
मकर राशि वालों आज आपका व्यवहार सबके प्रति अच्छा रहेगा। आप परिवार के साथ शोपिंग के लिए जा सकते हैं हो सकता है की आज आपको कुछ प्रॉफिट भी हो। अगर इस राशी के जो लोग स्टेशनरी का व्यवसाय करते है, उन्हें आज और दिनों से अधिक फायदा होगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ अच्छा बदलाव आयेगा। किसी भी विषय में काफी सोच-विचार करे और अगर, ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक रहेगा। जरूरी लगे तो विशेषज्ञों की सलाह लेकर काम करना हितकारी रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) Today Aquarius Horoscope
कुम्भ राशि वालों आज आपका स्वभाव सकारात्मक रहेगा। मन शांत रहेगा। आज मौसम चेंज होने के कारण तबियत थोड़ी खराब हो सकती है। नियमित योग से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बढ़िया रहेगा । हो सके तो उधार के लेन-देन से आज दूर रहें। आज फीजूल की बातों पर घर के किसी सदस्य से बहस हो सकती है । कार्य क्षेत्र में आपकी तरक्की होने की सम्भावना है। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलने की उम्मीद है। भाई – बहनों और मित्रों से आपके सम्बन्धों में मजबूती होगी। प्रिंटिंग, मीडिया व संचार से जुड़े लोगों की जबरदस्त प्रगति होने के संकेत हैं।
मीन राशि (Pisces) Today Pisces Horoscope
मीन राशि वालों आज आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। ऑफिस में आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आ सकती हैं। बेहतर होगा कि आप किसी से जरूरत से अधिक बात न करें । ऑफिस के किसी काम से विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया है। आज अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। आज आप व्यवहारिक जीवन के प्रति रुझान महसूस करेगें। आज बच्चो और परिवार के साथ समय बिता सकते है।
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।