Categories: व्यापार

क्या इस सप्ताह बढ़ेंगे सोना और चांदी के दाम या फिर होंगे कम? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?

Gold-Silver Price: विश्लेषकों के अनुसार कारोबारियों का ध्यान अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक फरवरी को पेश किए जाने वाले 2026-27 के केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) पर भी होगा.

Published by Shubahm Srivastava
Gold-Silver Price Forecast: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में अगले सप्ताह मजबूती बने रहने का अनुमान है. कारोबारियों को ट्रेड टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर संबंधी फैसले का इंतजार है. विश्लेषकों के अनुसार कारोबारियों का ध्यान अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक फरवरी को पेश किए जाने वाले 2026-27 के केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) पर भी होगा, जो आयात शुल्क और राजकोषीय उपायों में बदलाव के माध्यम से घरेलू सोने के बाजार पर प्रभाव डाल सकता है.

ये फैक्टर्स रहेंगे अहम

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि, “सोने की कीमतों में सकारात्मक रुख बने रहने की संभावना है. अगर कीमतों में कोई गिरावट आती है, तो यह खरीदारी का अवसर होगा, क्योंकि ध्यान एक बार फिर ट्रंप के व्यापार शुल्क मामले में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की सुनवाई पर होगा.” उन्होंने कहा कि निवेशकों की अमेरिका, भारत और जर्मनी के मुद्रास्फीति आंकड़ों के साथ-साथ चीन के व्यापार और निवेश आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर भी नजर होगी.

कहां पहुंचा सोने का रेट?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने के वायदा भाव में पिछले सप्ताह 13,520 रुपये यानी 9.5 प्रतिशत की तेजी आई. शुक्रवार को यह 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. इस बीच, चांदी में भी तेजी बनी रही. सप्ताह के दौरान इसमें 46,937 रुपये यानी 16.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इसने पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लिया.

सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी

एंजल वन के प्रथमेश माल्या ने कहा, “एमसीएक्स में अमेरिका-ईरान तनाव में वृद्धि के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी और सप्ताह के दौरान सोने की कीमत 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर लगभग 1.6 लाख रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई.” उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान की ओर युद्ध पोत भेजने और ईरानी तेल नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से बाजार में जोखिम और बढ़ गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कितना पहुंचा भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स में सोने के वायदा भाव में पिछले सप्ताह 384.3 डॉलर यानी 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और शुक्रवार को यह 4,991.40 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इस बीच, चांदी की कीमतों में 12.7 अमेरिकी डॉलर यानी 14.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह पहली बार 100 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई. अंत में यह 101.33 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई.

चांदी पहली बार 100 डॉलर के पार

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, “चांदी ने पहली बार 100 डॉलर का आंकड़ा पार किया, जबकि कॉमेक्स में सोना 5,000 अमेरिकी डॉलर से कुछ नीचे था. भू-राजनीतिक और मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर्स में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच कीमतों में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव बना रहा, जो नए उच्च स्तर और मुनाफावसूली के दौर के बीच रहा.”
मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ब्रिटेन और कुछ यूरोपीय संघ के देशों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद सोने की मांग में तेजी आई है. हालांकि, बाद में दावोस में ट्रंप की शुल्क को लेकर नरम टिप्पणियों के बाद कीमतों में आई तेजी कुछ हद तक कम हुई. इन टिप्पणियों से उनके रुख में नरमी के संकेत मिले.

ब्याज दर में कोई बदलाव की संभावना नहीं

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के मेर ने कहा, “फेडरल रिजर्व के इस महीने ब्याज दर में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि कमजोर श्रम बाजार की स्थिति को देखते हुए इस साल कम से कम दो बार ब्याज दरों में कटौती का अनुमान जताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह व्यापार शुल्क पर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले ईटीएफ निवेशकों ने सोना और चांदी की खरीद जारी रखी. घरेलू जिंस बाजार 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बंद रहेंगे.
Shubahm Srivastava

Recent Posts

‘हिंदू मुसलमानों से बेहतर’, बप्पा के सामने सिर झुकाती है ये मुस्लिम हसीना; दूसरे धर्म में कर चुकी हैं शादी

Mumtaz On Interfaith Marriage: एक्ट्रेस मुमताज ने इंटरफेथ मैरिज, पॉलिगैमी और आध्यात्मिक मान्यताओं पर खुलकर…

March 13, 2026

Aadhaar Address Update Online: फ्री में बदले आधार पर नया एड्रेस, नोट करें प्रोसेस, डॉक्यमेंट्स समेत हर डिटेल

Aadhaar Address Update Online: देश के निवासी UIDAI के myAadhaar पोर्टल के ज़रिए अपना आधार…

March 13, 2026

NXT Summit 2026: डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने कैंसर को लेकर किया आगाह, खतरनाक बीमारी को लेकर दिए अहम सुझाव

NXT Summit 2026: दुनिया का सबसे बड़ा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन है. ये पहल कैंसर…

March 13, 2026

महाराष्ट्र में धर्मांतरण पर सख्ती! अब लव जिहाद पर लगेगी लगाम; कड़े नियम लाने की तैयारी में सरकार

Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में पेश धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 धर्म…

March 13, 2026

क्या आप जानते हैं कि समुद्र के रास्ते भारत तक गैस कैसे पहुंचती है?

इन दिनों ईरान और इजराइल में जो वॉर चल रहा है उसके चलते भारत में…

March 13, 2026