Live

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: नए अंदाज में दिखे भाईजान! खत्म हुआ इंतजार; शुरू हुआ Salman Khan का शो ‘Bigboss 19’

🕒 Updated: August 24, 2025 11:06:14 PM IST

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: लंबे समय से लोग इंडिया के सबसे मशहूर शो और सबसे ज्यादा TRP बटोरने वाले शो का इंतजार कर रहे थे। वहीँ अब कुछ ही पलों में इंतजार खत्म हो चुका है। जी हां हम बात कर रहे हैं बिगबॉस 19 की। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन का इंतजार खत्म हुआ। आपको बता दें, रात से ये शो शुरू हो गया है। वहीं अगर आपको इससे जुड़े तमाम अपडेट चाहिए तो आपको inkhabar से जुड़े रहना होगा।

bigboss 19
bigboss 19
Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: नए अंदाज में लौट रहे भाईजान! कुछ ही पलों में शुरू होने वाला है Salman Khan का शो 'Bigboss 19'

Live Updates

  • 23:02 (IST) 24 Aug 2025

    Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: ‘बिग बॉस 19’ के 16 कंटेस्टेंट

    Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा, बशीर अली, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, नीलम गिरी, कुनिदा सदानंद, मृदुल तिवारी और अमाल मलिक

  • 22:52 (IST) 24 Aug 2025

    Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: अमाल मलिक ने खोले अपने राज

    Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सलमान खान के घर का हिस्सा बने अमाल मलिक ने बताचीत के दौरान बताया कि- वह रात को सोत समय खर्राटे लेता है। उनकी इस आदत से घरवालों को दिक्कत हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि- जब बाथरूम साफ करेंगे तो कैमरे देखेंगे, जिसे सोचकर उन्हें काफी डर लग रहा है। इस पर सलमान ने भी उनकी टांग खींची।

  • 22:46 (IST) 24 Aug 2025

    Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक बने घर के आखिरी कंटेस्टेंट

    Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक ने 16वें कंटेस्टेंट बन गए हैं। उन्होंने घर के आखिरी सदस्य बन शो में एंट्री ले ली है। उन्होंने अपनी आवाज से सभी का दिल एक बार फिर जीत लिया है। बता दें कि अमाल डब्बू मलिक के बेटे और अनु मलिक के भतीजे हैं। 

  • 22:44 (IST) 24 Aug 2025

    Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: मृदुल तिवारी बने सलमान के घर का हिस्सा

    Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा में से सबसे ज्यादा वोट मृदुल तिवारी को मिले और वो इस शो का हिस्सा बन गए हैं। उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इस शो में वह अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आएंगे। 

  • 22:41 (IST) 24 Aug 2025

    Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: मृदुल तिवारी Vs शहबाज बदेशा का महायुद्ध

    Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: मेकर्स ने मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा का नाम पर पहले ही मुहर लगा दी थी। लेकिन इन दोनों में से घर के अंदर कोई एक ही जाने वाला है। दोनों के फैंस ने भर-भर कर वोट किए है।