Today Live Updates: उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ की वजह से आम जनता को अच्छी खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खतरा अब भी मंडरा रहा है। सिर्फ यही नहीं बल्कि, पंजाब में भी बाढ़ से हालात खराब हैं। वहीँ बाढ़ की वजह से करीब 40 लोगों और सैकड़ों मवेशियों की मौत हो चुकी है। भारत के साथ टैरिफ विवाद के बीच, अमेरिका ने जापान के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को एक कार्यकारी आदेश जारी करके लागू किया गया और जापान से आयात पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया। ऐसी ही तमाम ख़बरों को जानने के लिए आपको inkhabar पर ऐसे ही बने रहना होगा।
Aaj Ki Taza Khabar Live: पंजाब के सीएम भगवंत मान को अचानक स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया, जिसके बाद उन्हें आननफानन में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम भगवंत मान की पिछले 2 दिन से तबीयत खराब है। इसके चलते वह अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों के प्रस्तावित दौर में भी नहीं जा सके थे।
Aaj Ki Taza Khabar Live: यमुना का प्रवाह ताजमहल की पिछली दीवार से टकराने लगा है। एत्मादुद्दौला के पीछे बने 12 कमरों के दरवाज़े आधे पानी में डूब गए हैं।
Aaj Ki Taza Khabar Live: अखिलेश यादव ने बताया कि खुद उनके काफिले का भी 8,00,000 लाख रुपये का चालान कर दिया। उनकी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग के लिए चालान कटा है। इतना अधिक चालान काटे जाने से अखिलेश बेहद नाराज दिखे। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमें 8 लाख रुपये का चालान देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कैमरा या सिस्टम चलाने वाले लोग पक्के BJP से जुड़े लोग होंगे। मैं इसको ट्रेस करूंगा।
Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि चीन के साथ अनसुलझा सीमा विवाद भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौती है और पाकिस्तान द्वारा चलाया जा रहा 'छद्म युद्ध' तथा 'हजारों जख्मों से भारत को लहूलुहान करने' की उसकी नीति दूसरी सबसे गंभीर चुनौती है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुक्रवार को सीडीएस जनरल चौहान ने कहा कि हमारे दोनों विरोधी परमाणु हथियारों से लैस हैं और यह हमारे लिए एक चुनौती बनी रहेगी कि हम किस तरह का पारंपरिक युद्ध लड़ेंगे और उनसे निपटने के लिए हम किस तरह का अभियान चुनेंगे।
Aaj Ki Taza Khabar Live: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।