Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। एक तरफ अगर एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन हैं तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी हैं। इसके अलावा, आपको बतातें चलें कि आज शाम तक चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 10 बजे चुनाव में हिस्सा लेंगे और वोट डालेंगे। इसके बाद वो पंजाब और हिमाचल में बाढ़ प्रभावित इलाका का दौरा करने के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली के मौसम की बात करें तो आईएमडी ने राजधानी में मंगलवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। नेपाल में सोशल मीडिया बैन के बाद युवा सड़क पर उतर गए हैं। हिंसक झड़प में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची के इस्लामनगर इलाके से एक संदिग्ध ISIS आतंकी अज़हर दानिश को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था। इसके बाद दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में दिल्ली में एक और संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है। 8 जगहों पर छापेमारी चल रही है और लगभग 8 संदिग्धों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Aaj Ki Taza Khabar Live: नेपाल में हिंसा भड़कता जा रहा है। पशुपतिनाथ मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की खबर सामने आ रही है।

Aaj Ki Taza Khabar 9 September 2025 Live Updates: सीपी राधाकृष्णन ने बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की है। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 781 में से 767 वोट पड़े।
Aaj Ki Taza Khabar 9 September 2025 Live Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गणना शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्यों ने गुप्त मतदान प्रणाली के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया।