Aaj Ki Taza Khabar 06 September 2025 Live Updates: गणेशोत्सव के अंतिम दिन यानी शनिवार अनंत चतुर्दशी पर मूर्तियों के विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कम होने के संकेत मिले, हालांकि कई इलाके अब भी जलमग्न हैं। वहीं सरकार ने बताया कि हालात पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है और दावा किया कि स्थिति जल्द ही सामान्य होगी। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। भारतीय पुरुष अंडर-23 फुटबॉल टीम के सामने एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप एच मुकाबले में शनिवार को दोहा में मेजबान कतर की मुश्किल चुनौती होगी। भारतीय टीम ने गुरुवार को बहरीन के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था। टीम का लक्ष्य पहली बार अंडर-23 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने का है। भारत के साथ संबंधों को नए सिरे से स्थापित करने के बारे में सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं, वह महान हैं। मुझे बस इस समय वह जो कर रहे हैं, वह पसंद नहीं है, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष रिश्ता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।”
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि हम हर सीट पर चर्चा कर रहे हैं। हमारी चर्चा बहुत सुचारू रूप से हो रही है, हमें तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है। महागठबंधन में सीट को लेकर कोई विवाद नहीं है।
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र के देवलसारी इलाके में बादल फटने की खबर है। अभी नुकसान का पता नहीं चल पाया है
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कई ज़िम्मेदार पदों पर लम्बे वर्षों तक कार्यरत रहे एवं पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिद्धार्थ, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये कुछ माह पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आज अपने लम्बे पोस्ट के ज़रिये सार्वजनिक तौर पर अपनी ग़लती की माफी माँगी है तथा आगे पार्टी और बी.एस.पी मूवमेन्ट के प्रति पूरी तरह से वफादर रहकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लग जाने का आश्वासन बहुजन समाज व बी.एस.पी. नेतृत्व को दिया है। हालाँकि उन्हें अपनी ग़लती का एहसास बहुत पहले हो चुका था और वे इसका लगातार पश्चाताप विभिन्न स्तर पर कर रहे थे, किन्तु आज उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना पछतावा ज़ाहिर किया है, जिसको ध्यान में रखते हुये पार्टी व मूवमेन्ट के हित में उन्हें पार्टी द्वारा एक मौका दिया जाना उचित समझा गया है और इसीलिये बी.एस.पी. से उनके निष्कासन का फैसला आज तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है अर्थात् इनको पार्टी में वापस ले लिया गया है।
उम्मीद है कि पार्टी के अन्य सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं की तरह वे भी पूरे तन, मन, धन से पार्टी व मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर योगदान ज़रूर देंगे, ताकि बी.एस.पी. के नेतृत्व में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का कारवाँ आगे बढ़ता हुआ बहुजन समाज को शोषित वर्ग से ऊपर उठाकर यहाँ प्रदेश एवं देश का शासक वर्ग बना सके।
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा BPSC CCE 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 6 सितंबर को जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: अबू धाबी जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान दो घंटे से ज़्यादा समय तक हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के कारण समय से पहले कोच्चि लौट आई। यह जानकारी उड़ान संचालक ने दी। सूत्रों ने बताया कि विमान में 180 से ज़्यादा यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।