दुनिया की सैर का है सपना, तो अपनी 'बकेट लिस्ट' में सबसे ऊपर रखें ये 7 ऐतिहासिक स्थल
Dec 18, 2025
Darshna-deep
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित यह सफेद रंग का मकबरा मुगल वास्तुकला का पूरी दुनिया भर में बेहतरीन नमूना माना जाता है. इसे सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था. इसे पूरी दुनिया में 'प्यार का प्रतीक' भी माना जाता है.
ताज महल (भारत)
यह दुनिया की सबसे लंबी मानव निर्मित संरचना है, जो हजारों मील तक फैली हुई है. साथ ही इसका निर्माण विभिन्न चीनी साम्राज्यों द्वारा विदेशी आक्रमणकारियों से सुरक्षा के लिए ही किया गया था.
चीन की महान दीवार (चीन)
रोम के केंद्र में स्थित यह एक विशाल 'एंफीथिएटर' है. प्राचीन काल में यहाँ ग्लैडिएटर्स (योद्धाओं) की लड़ाइयां और सार्वजनिक प्रदर्शन होते थे. यह रोमन साम्राज्य की शक्ति और इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण पेश करता है.
कोलोसियम (इटली)
इसे 'रोज सिटी' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहाँ की चट्टानें पूरी तरह से लाल रंग की हैं. यह शहर चट्टानों को तराशकर बनाया गया है और अपनी प्राचीन जल-प्रणाली लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध.
पेट्रा (जॉर्डन)
समुद्र तल से लगभग 8हजार फीट की ऊँचाई पर स्थित यह इंका सभ्यता का एक प्राचीन शहर है. दरअसल, यह एंडीज पर्वतमाला के बीच स्थित है और अपनी रहस्यमयी संरचनाओं के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है.
माचू पिच्चू (पेरू)
रियो डी जनेरियो में कोर्कोवाडो पर्वत की चोटी पर स्थित ईसा मसीह की यह विशाल प्रतिमा शांति और स्वागत का प्रतीक माना जाता है. दरअसल, यह दुनिया की सबसे बड़ी 'आर्ट डेको' मूर्तियों में से एक है.
क्राइस्ट द रिडीमर (ब्राजील)
मिस्र के गीज़ा के पिरामिड (Great Pyramid of Giza) को इन 7 अजूबों में 'मानद दर्जा' (Honorary Status) प्राप्त है, क्योंकि यह प्राचीन दुनिया के 7 अजूबों में से इकलौता अवशेष है जो आज भी सुरक्षित है.