✕
Skincare Tips: क्यों हो जाते हैं स्ट्रॉबेरी लेग्स, क्या है इसके बचाव?
Sanskritij-jaipuria
Feb 19, 2026
Feb 19, 2026
Sanskritij-jaipuria
गर्मी के मौसम में त्वचा से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा देखने को मिलती हैं. इन्हीं में से एक आम समस्या है स्ट्रॉबेरी लेग्स.
स्ट्रॉबेरी लेग्स में पैरों की त्वचा पर छोटे-छोटे काले बिंदु नजर आते हैं, जो स्ट्रॉबेरी की बाहरी सतह जैसे दिखते हैं.
ये स्थिति अक्सर तब बनती है जब रोमछिद्रों में बाल फंस जाते हैं, जिससे त्वचा पर हल्के उभार दिखाई दे सकते हैं.
गलत तरीके से शेविंग करने वाले, बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले या शुष्क मौसम में रहने वाले लोगों में इसका खतरा अधिक रहता है.
जिन लोगों के बाल मोटे और घुंघराले होते हैं, उन्हें भी यह समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है.
बार-बार क्लोरीन वाले स्विमिंग पूल या बहुत गर्म पानी के टब का इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी हो जाती है और इन्फेक्शन का जोखिम बढ़ सकता है.
इससे बचाव के लिए नियमित रूप से स्किन की सफाई, हल्का एक्सफोलिएशन और अच्छा मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद होता है.
Read More
चूर-चूर हुआ ‘अनुपमा’ का घमंड, ये टीवी शो बना नंबर 1
Skincare Tips: क्यों हो जाते हैं स्ट्रॉबेरी लेग्स, क्या है इसके बचाव?
खाली पेट बड़ी इलायची खाने के अनगिनत फायदे
आप भी बदलना चाहते हैं वोटर ID कार्ड में एड्रेस, घर बैठे फॉलो करें ये स्टेप्स