Inkhabar Hindi News

दस्त ने ले ली मुगल बादशाह की जान! आखिर क्यों नहीं मिल पाया था इलाज?

वो मुगल, जिसे युद्ध के मैदान में हराया नहीं जा सकता था, एक आम बीमारी की वजह से बिस्तर पर पड़ा था.

जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर की मौत एक मामूली बिमारी से हुई थी.

परिवार में हुई मौतों के सदमे ने अकबर के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला.

अकबर को अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई. शुरुआत में इसे सामान्य अजीर्ण माना गया, लेकिन जल्द ही इसके लक्षण गंभीर पेचिश में बदल गए.

हकीम अक्सर जड़ी-बूटियों और अर्क का इस्तेमाल करते थे, जिससे कभी-कभी इन्फेक्शन रोकने के बजाय पेट ज़्यादा सेंसिटिव हो जाता था.

10 दिनों के भीतर उन्हें तेज बुखार ने जकड़ लिया और वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गए.

22 दिनों तक इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के बाद, उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उनकी मौत हो गई.

Read More