✕
हर कोई करेगा तारीफ, बस इस रेसिपी से नाश्ते में बनाएं परफेक्ट गुजराती मेथी थेपला!
Karishma-upadhyay
Nov 27, 2025
Nov 27, 2025
Karishma-upadhyay
हर कोई करेगा तारीफ, बस इस रेसिपी से नाश्ते में बनाएं परफेक्ट गुजराती मेथी थेपला!
क्या आपको भी गुजराती स्टाइल फूड बेहद पसंद है और अक्सर बाजार से लाकर या रेस्टोरेंट में जाकर खाते हैं.
लेकिन अब आप बाजार से लाकर या महंगे रेस्टोरेंट में जाकर गुजराती फूड नहीं खाना चाहते हैं और घर में बनाने का सोच रहे हैं.
तो आइए आज हम आपको घर पर गुजराती स्टाइल परफेक्ट मेथी थेपला बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए गेहूं का आटा, मेथी, बेसन, दही, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, तिल, अजवाइन, नमक और तेल.
गुजराती मेथी थेपला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में आटा, बेसन, बारिक कटी मेथी, दही, हल्दी, मिर्च और नमक लें.
अब इसमें अजवाइन, तिल और पानी डालकर टाइट आटा गूंथ ले और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
फिर इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर पतला बेलें और तवा गर्म करके इसे दोनों तरफ से हल्का तेल लगाते हुए सेंकें.
जब ये दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे प्लेट में निकालकर दही, अचार या चाय के साथ गरमा गरम परोसें.
लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट और हेल्दी, परफेक्ट गुजराती मेथी थेपला, अब नाश्ते में इसका मजा लें.
Read More
सिर्फ 10 हजार में घूमिए भारत की ये खूबसूरत जगहें, अभी बना लें ट्रैवल लिस्ट!
गर्मियों में अमृत है सत्तू, जानिए इसके 7 जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
कद्दू के बीज खाने के अनोखे फायदे
स्किन के लिए टमाटर क्यों है खास? जानिए इसके फायदे