✕
इस रेसिपी से नाश्ते में बनाएं बाजरा उड़द दाल उत्तपम, जो भरपूर एनर्जी के साथ स्वाद में भी है जबरदस्त!
Karishma-upadhyay
Nov 20, 2025
Nov 20, 2025
Karishma-upadhyay
इस रेसिपी से नाश्ते में बनाएं बाजरा उड़द दाल उत्तपम, जो भरपूर एनर्जी के साथ स्वाद में भी है जबरदस्त!
ज्यादातर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए, जो दिनभर शरीर में एनर्जी बनाए रखें और खाने में भी टेस्टी हो.
ऐसे में अगर आप भी सुबह के नाश्ते को लेकर कंफ्यूज हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाकर खाना चाहते हैं.
तो आइए आज हम आपको नाश्ते में बनाने के लिए एनर्जी से भरपूर बाजरा उड़द दाल उत्तपम बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको बाजरा, उड़द दाल, मेथी दाना, नमक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और तेल चाहिए.
बाजरा उड़द दाल उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए बाजरा, उड़द दाल, पानी और मेथी दाने को मिक्सर में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
अब इसे ढककर 5 से 6 घंटे रख दें, साथ ही एक बाउल में बारीक कटी प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया को मिलाएं.
फिर नॉन-स्टिक तवा गरम करके हल्का तेल लगाएं और कलछी से बैटर डालकर मोटे उत्तपम की तरह हल्का फैलाएं.
अब ऊपर से सब्जियां डालकर हल्का सा दबाएं और धीमी आंच पर थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक पकाएं.
फिर नारियल चटनी या हरी धनिया चटनी के साथ इसे परोसें, लीजिए तैयार है आपका एनर्जी से भरपूर गरमागरम बाजरा उड़द दाल उत्तपम.
Read More
100 ग्राम कच्चे राजमा में कितना होता है प्रोटीन?
भारत में कहां है साइलेंट सिटी? जहां मिलती है शांति
कच्चा या भुना चना, जानें कौन सा है आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
गलती से भी बीमारी में इस जूस का न करें सेवन