Inkhabar Hindi News

हर कोई हो जाएगा आपका फैन, बस एक बार टमाटर की मजेदार मीठी चटनी बनाकर चखा दें सबको!

हर कोई हो जाएगा आपका फैन, बस एक बार टमाटर की मजेदार मीठी चटनी बनाकर चखा दें सबको!

आप या आपके परिवार के हर सदस्य ने दाल-चावल के साथ टमाटर की तीखी चटनी तो जरूर खाई होगी.

लेकिन क्या आपने या आपके परिवार के किसी सदस्य ने कभी टमाटर की मीठी या खट्टी-मीठी चटनी ट्राई की है?

अगर नही, तो आइए आज हम आपको घर पर टमाटर की मजेदार मीठी चटनी बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताते हैं.

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए टमाटर, सूखी लाल मिर्च, जीरा, सौंफ, तेजपत्ता, तेल, चीनी, काजू, किशमिश और बादाम.

टमाटर की मीठी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और कढ़ाई में तेल गरम करें.

अब गरम तेल में जीरा, सूखी लाल मिर्च, सौंफ, तेजपत्ता और टमाटर डालकर अच्छे से मिलाएं, साथ ही बीच-बीच में चलाते हुए ढककर पकाएं.

फिर जब टमाटर नरम हो जाए तो इसमें चीनी, बारीक कटी काजू, बादाम और किशमिश डालकर मिलाएं और अच्छे से पकाएं.

जब ये गाढ़ा हो जाए तो गरमागरम चटनी को रोटी या पराठा के साथ परोसें, लीजिए तैयार है आपकी टमाटर की मजेदार मीठी चटनी.

बता दें कि ये चटनी काफी जल्दी और बेहद आसानी से बन जाती है, जिसे ज्यादातर लोग सादा रोटी या पराठे के साथ खाना पसंद करते हैं.

Read More