Inkhabar Hindi News

इस रेसिपी से बनाएं शाही मूंग दाल हलवा, अब घर पर मिलेगा शादियों वाला स्वाद!

इस रेसिपी से बनाएं शाही मूंग दाल हलवा, अब घर पर मिलेगा शादियों वाला स्वाद!

क्या आपको भी हर खाने के साथ हलवा खाना बेहद पसंद है, लेकिन आटा और सूजी का हलवा खा-खाकर अब बोर हो गए हैं.

तो आइए आज हम आपको घर पर शादियों में मिलने वाला शाही मूंग दाल हलवा बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताते हैं.

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए मूंग दाल, दूध, देसी घी, चीनी, इलायची पाउडर, काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता.

मूंग दाल हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर 3 से 4 घंटे पानी में भिगोकर रख दें.

फिर इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें और एक कढ़ाई में घी गरम करके पिसी हुई मूंग दाल को इसमे डालें.

अब इसे धीमी आंच पर चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनने के बाद इसमें दूध डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं.

जब दाल दूध को अच्छी तरह सोख ले, तब इसमें चीनी और कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर बढ़िया से मिलाएं.

फिर चीनी घुलने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और बस गैस बंद कर दें.

अंत में कटे हुए पिस्ता और बादाम से सजाकर इसे परोसें, लीजिए तैयार है आपका गरमागरम शाही मूंग दाल हलवा.

Read More