✕
अब घर पर बनाएं गुजराती स्टाइल वेजिटेबल सूजी ढोकला, नोट कर लें स्पेशल रेसिपी!
Karishma-upadhyay
Nov 08, 2025
Nov 08, 2025
Karishma-upadhyay
अब घर पर बनाएं गुजराती स्टाइल वेजिटेबल सूजी ढोकला, नोट कर लें स्पेशल रेसिपी!
अगर आप भी सिंपल ढोकला खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो अब इस रेसिपी से गुजराती स्टाइल वेजिटेबल सूजी ढोकला बनाकर खाएं.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए सूजी, दही, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, नमक, नींबू का रस, गाजर और शिमला मिर्च.
साथ ही आपको पत्ता गोभी, हरा मटर, धनिया पत्ती, तेल, राई, करी पत्ते, हरी मिर्च, तिल, चीनी, फ्रूट सॉल्ट और पानी भी चाहिए.
वेजिटेबल सूजी ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही, पानी, नमक और अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालें.
अब इसमें कटी हुई सारी सब्जी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
फिर एक बड़े पैन में पानी गरम करें और ट्रे में थोड़ा तेल लगाकर बैटर में नींबू रस के साथ इनो डालकर मिलाएं और बैटर को ट्रे में डालें.
अब इसे स्टीमर में रखकर 15 से 20 मिनट स्टीम करें और तड़का लगाने के लिए एक छोटे पैन में तेल गरम करें.
फिर इसमें राई, करी पत्ते, हरी मिर्च, तिल, पानी, चीनी और नींबू रस डालकर हल्का उबालें और ढोकला निकालकर ठंडा कर लें.
अब ढोकले के ऊपर तड़का लगाएं और काटकर सर्व करें, लीजिए तैयार है आपका टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल सूजी ढोकला.
Read More
22वीं किस्त का इंतजार हुआ खत्म? होली के बाद आ सकती है खुशखबरी
इन गानों के बिना अधूरी है होली, सुनकर थिरकने को मजबूर हो जाएंगे लोग!
आज कौन सा ग्रहण है? यहां जानें पूरी डिटेल
कौन से कुत्ते होते हैं ज्यादा खतरनाक?