✕
रंग-बिरंगी सब्जियों से बनाएं सुपर हेल्दी सेवन वेजिटेबल सूप, नोट कर लें लाजवाब रेसिपी!
Karishma-upadhyay
Nov 29, 2025
Nov 29, 2025
Karishma-upadhyay
रंग-बिरंगी सब्जियों से बनाएं सुपर हेल्दी सेवन वेजिटेबल सूप, नोट कर लें लाजवाब रेसिपी!
क्या आपको भी सूप पीना बेहद पसंद है, लेकिन आप नॉर्मल या मनचाऊ सूप पी-पीकर बोर हो गए हैं और अब कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं.
तो आइए आज हम आपको घर पर सुपर हेल्दी सेवन वेजिटेबल सूप बनाने की सबसे आसान और लाजवाब रेसिपी बताते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए गाजर, टमाटर, पालक, बीन्स, मटर, गोभी या ब्रोकली और शिमला मिर्च.
साथ ही काली मिर्च, पानी या वेज स्टॉक, नींबू, ताजा हरा धनिया, अदरक-लहसुन पेस्ट, तेल और नमक भी चाहिए.
सेवन वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करके अदरक–लहसुन पेस्ट डालें और सभी सब्जियों को बारिक काट लें.
अब इसमें गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च, गोभी जैसी कड़ी सब्जियां डालकर भूनें, इसके बाद टमाटर और पालक डालकर पकाएं.
फिर इसमें पानी या वेज स्टॉक, नमक और काली मिर्च डालकर ढक दें और 10 से 12 मिनट सब्जियां नरम होने तक उबालें.
अब इसे मिक्सर जार में डालकर हल्का ब्लेंड करें और दोबारा उबालकर गैस बंद करें, साथ ही ऊपर से नींबू और हरा धनिया डालकर सर्व करें.
ऐसे में अगर आप इसे हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो सूप में ओट्स या थोड़ी दाल डालकर इसे पौष्टिक बना सकते हैं.
Read More
22वीं किस्त का इंतजार हुआ खत्म? होली के बाद आ सकती है खुशखबरी
इन गानों के बिना अधूरी है होली, सुनकर थिरकने को मजबूर हो जाएंगे लोग!
आज कौन सा ग्रहण है? यहां जानें पूरी डिटेल
कौन से कुत्ते होते हैं ज्यादा खतरनाक?