✕
लंच में बनाएं प्रोटीन-रिच सोया चंक्स की मजेदार सब्जी, नोट कर लें मसालेदार रेसिपी!
Karishma-upadhyay
Nov 19, 2025
Nov 19, 2025
Karishma-upadhyay
लंच में बनाएं प्रोटीन-रिच सोया चंक्स की मजेदार सब्जी, नोट कर लें मसालेदार रेसिपी!
अगर आप भी दोपहर के खाने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस रेसिपी से फटाफट बनाएं सोया चंक्स की मजेदार सब्जी.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए सोया चंक्स, प्याज, टमाटर, कश्मीरी सूखी लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, हरा धनिया, नमक और तेल.
साथ ही आपको जीरा, दही, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी भी चाहिए.
सोया चंक्स की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को गुनगुने पानी और नमक में 10 से 12 मिनट के लिए भिगो दें.
अब इसे निचोड़कर बाउल में रखें और उसमें दही, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया-जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर मिला दें.
फिर मिक्सर में प्याज, टमाटर, लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और पानी डालकर चिकना पेस्ट बना लें, साथ ही तेल गर्म करें.
अब इसमें जीरा और तैयार मसाला पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं, साथ ही मेरिनेट किए सोया चंक्स, नमक और पानी डाल दें.
फिर इसे ढककर 8 से 10 मिनट पकाएं, साथ ही कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर मिला लें, जब इसमें से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें.
लीजिए तैयार है आपकी गरमा गरम सोया चंक्स की मसालेदार सब्जी, अब इसे रोटी या चावल के साथ परोसें और एन्जॉय करें.
Read More
22वीं किस्त का इंतजार हुआ खत्म? होली के बाद आ सकती है खुशखबरी
इन गानों के बिना अधूरी है होली, सुनकर थिरकने को मजबूर हो जाएंगे लोग!
आज कौन सा ग्रहण है? यहां जानें पूरी डिटेल
कौन से कुत्ते होते हैं ज्यादा खतरनाक?