Inkhabar Hindi News

इस मुस्लिम देश ने बुर्का और हिजाब पर लगाया बैन! पीछे की वजह सुन चौंक जाएंगे आप

इस मुस्लिम देश ने बुर्का और हिजाब पर लगाया बैन! पीछे की वजह सुन चौंक जाएंगे आप

एक देश जहां 70 फीसदी आबादी मुस्लिम  है लेकिन अब वहां की महिलाएं हिजाब नहीं पहन सकेंगी।

हम बात कर रहे हैं कजाकिस्तान की।

यहां अब महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर नकाब या चेहरा पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े नहीं पहन सकेंगी।

यह कानून सभी नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर अपना चेहरा ढकने से रोकता है।

यह फैसला इसलिए भी चौंकाता है क्योंकि कजाकिस्तान की 70 फीसदी आबादी मुस्लिम है और इस्लाम में महिलाओं के हिजाब या नकाब पहनने की परंपरा है।

सरकार ने अपने कानून में सीधे तौर पर किसी धर्म या धार्मिक पोशाक का जिक्र नहीं किया है।

लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि यह नियम खास तौर पर धार्मिक पोशाक को प्रभावित कर सकता है।

इस कानून में कुछ छूट भी दी गई हैं। जैसे, अगर कोई बीमार है, मौसम बहुत खराब है, कोई खेल या सांस्कृतिक कार्यक्रम है, तो ऐसे मामलों में चेहरा ढकने की अनुमति होगी।

Read More