भारत तैयार कर रहा ब्रह्मोस से भी खतरनाक मिसाइल, सुन पड़ोसी देश के छूट गए पसीने
Jul 01, 2025
Jul 01, 2025
भारत तैयार कर रहा ब्रह्मोस से भी खतरनाक मिसाइल, सुन पड़ोसी देश के छूट गए पसीने
भारत अपनी K-6 हाइपरसोनिक मिसाइल का समुद्री परीक्षण करने के लिए तैयार है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा इस मिसाइल को विकसित किया जा रहा है, जिसे भारत की आगामी S-5 श्रेणी की परमाणु पनडुब्बी में तैनात किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल K-6 की गति और रेंज ब्रह्मोस मिसाइल से बेहतर होगी।
पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मन देशों को ध्यान में रखते हुए भारत इस मिसाइल को तैयार कर रहा है।
विकसित की जा रही K-6 भारत की सबसे उन्नत और घातक मिसाइलों में से एक है।
इस मिसाइल की ऑपरेशनल रेंज 8,000 किलोमीटर है, जिसका अर्थ है कि यह कुछ ही मिनटों में दुश्मन के इलाके में गहराई तक हमला कर सकती है।
हाइपरसोनिक गति के कारण यह मिसाइल अधिकांश एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा दे सकती है, जिससे दुश्मनों को प्रतिक्रिया करने का समय नहीं मिलता।
K-6 मिसाइल में मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक है। इससे एक ही मिसाइल कई लक्ष्यों पर सटीकता से हमला कर सकेगी।