Inkhabar Hindi News

इन देशों में नहीं यूज होता है LPG सिलेंडर

 ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष का असर एलपीजी पर पड़ रहा है. ऐसे में कई देशों में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल बहुत कम या लगभग नहीं के बराबर होता है.

अमेरिका में अधिकतर घरों में खाना पकाने के लिए पाइपलाइन से आने वाली नेचुरल गैस या बिजली का उपयोग किया जाता है, इसलिए एलपीजी सिलेंडर आम नहीं हैं.

इंग्लैंड में गैस पाइपलाइन का मजबूत नेटवर्क मौजूद है. इसके साथ-साथ लोग बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक और इंडक्शन कुकटॉप का भी इस्तेमाल करते हैं.

नॉर्वे में बिजली सबसे मेन ऊर्जा स्रोत है, इसलिए वहां गैस सिलेंडर का उपयोग बहुत सीमित देखने को मिलता है.

स्वीडन में भी खाना बनाने और घर गर्म रखने के लिए मुख्य रूप से बिजली का ही सहारा लिया जाता है.

फिनलैंड में इलेक्ट्रिक कुकटॉप आम हैं, जबकि फ्रांस में घरों तक पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस पहुंचती है .

जर्मनी में भी ज्यादातर घरों में सिलेंडर के बजाय पाइपलाइन गैस को प्राथमिकता दी जाती है.

Read More