Inkhabar Hindi News

बकरी का दूध पीने से शरीर को मिलते है हजारों फायदे,जाने?

बकरी का दूध पीने से शरीर को मिलते है हजारों फायदे,जाने?

गाय और भैंस का दूध तो ज़्यादातर घरों में पिया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी बकरी का दूध पिया है? यह ज़्यादा स्वास्थ्यवर्धक और ताकतवर होता है।

बकरी के दूध में प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन A, विटामिन B12 जैसे ज़रूरी तत्व होते हैं।

आइए आपको बताते हैं कि बकरी का दूध पीने के क्या-क्या फ़ायदे हैं और यह किस अंग के लिए ख़ास तौर पर फ़ायदेमंद है।

बकरी का दूध पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आसानी से पच जाता है और दर्द, कब्ज़, गैस की समस्या नहीं होती।

बकरी का दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। यह हड्डियों को मज़बूत बनाता है और शरीर में B12 की कमी को भी पूरा करता है।

बकरी का दूध पीने से आपकी त्वचा भी स्वस्थ रहेगी। इससे सफ़ेद दाग और त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं नहीं होतीं।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी आप बकरी का दूध पी सकते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक के ख़तरे को कम करता है।

बकरी का दूध पीने से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं। अगर आपके शरीर में प्लेटलेट्स कम हैं, तो बकरी का दूध पिएँ।

अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर है या आप मोटापे से परेशान हैं, तो आप बकरी का दूध पी सकते हैं। इससे आपको लाभ होगा.

Read More