✕
पैकेट वाला स्नैक्स भी हो जाएगा फेल, इस रेसिपी से बनाएं क्रिस्पी और चटपटी आलू सेव भुजिया!
Karishma-upadhyay
Dec 03, 2025
Dec 03, 2025
Karishma-upadhyay
पैकेट वाला स्नैक्स भी हो जाएगा फेल, इस रेसिपी से बनाएं क्रिस्पी और चटपटी आलू सेव भुजिया!
क्या आपको भी बाजार में मिलने वाला आलू सेव भुजिया बेहद पसंद है और इसे घर पर खुद ही बनाने का सोच रहे हैं.
तो आइए आज हम आपको घर पर क्रिस्पी और चटपटी आलू सेव भुजिया बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए आलू, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, अजवाइन, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और तेल.
आलू सेव भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू को मैश करके एक बाउल में रखें, साथ ही इसमें बेसन, हल्दी और लाल मिर्च डालें.
अब इसमें काली मिर्च, अजवाइन, नमक और हल्का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं, साथ ही सॉफ्ट और स्मूथ डो तैयार कर लें.
फिर सेव मेकर में पतले छेद वाली डिस्क लगाकर तैयार डो को इसमें भर दें और ऊपर से टाइट करके बंद कर दें.
अब कढ़ाई में मीडियम आंच पर तेल गर्म करके सेव मेकर को कढ़ाई के ऊपर पकड़ें और गोल-गोल घुमाते हुए भुजिया को तेल में छोड़े.
फिर इसे गोल्डन और क्रिस्पी होने तक बीच-बीच में चलाते हुए दोनों तरफ से फ्राई करें और टिश्यू पेपर पर निकालकर चाट मसाला छिड़क दें.
लीजिए तैयार है आपकी क्रिस्पी और चटपटी आलू सेव भुजिया, अब शाम की चाय के साथ इसे खाएं और मजे लें.
Read More
स्किन के लिए टमाटर क्यों है खास? जानिए इसके फायदे
इन देशों में नहीं यूज होता है LPG सिलेंडर
दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीनाएं! ऐश्वर्या का भी नाम शामिल
गर्मियों में ऐसे रखें अपनी आंखों का ख्याल