Inkhabar Hindi News

गर्मी के मौसम में भूल के भी न करें ये चीजें

गर्मियों के मौसम में शरीर कई तरह की परेशानियों से जूझता है. थोड़ी भी लापरवाही से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

कुछ लोग अत्यधिक पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से पीड़ित हो जाते हैं, तो कुछ अचानक कमजोरी महसूस करने लगते हैं.

बाहर से आते ही तुरंत नहाना सही नहीं है, क्योंकि इससे शरीर का तापमान अचानक बदल सकता है और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.

 पसीने में भीगे कपड़े लंबे समय तक पहनने से त्वचा में संक्रमण हो सकता है, इसलिए कपड़े तुरंत बदल दें.

तेज धूप से आने के बाद फ्रिज का ठंडा पानी तुरंत पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

एसी या कूलर के सामने लगातार बैठना और बहुत ठंडी हवा लेना शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

गर्मियों में तली-भुनी और ज्यादा मसालेदार चीजों से परहेज करें, क्योंकि इससे पाचन में कठिनाई होती है.

Read More