मंहगे फेस टोनर खरीदने की जगह घर पर इसे बनाने के आसान तरीके ये रहे
Shivi-bajpai
Nov 17, 2025
Nov 17, 2025
Shivi-bajpai
महंगे फेस टोनर खरीदने की जगह घर पर इसे बनाने के आसान तरीके ये रहे
फेस टोनर एक प्रकार का लिक्विड बेस्ड स्किन केयर प्रोडक्ट होता है. जो फेस को क्लीन करने के बाद लगाया जाता है. ये स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है.
पोर्स को टाइट करने में हेल्प करता है. तो आप घर पर भी आसान तरीकों से फेस टोनर बना सकते हैं.
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करके भी आप फेस टोनर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक कप एप्पल साइडर विनेगर में तीन कप पानी मिला लें. फिर इसे एक स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लें.
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीफंगल गुण होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में हेल्प करता है. इस फेस टोनर का इस्तेमाल करके आपकी स्किन सॉफ्ट और स्मूद हो जाएगी.
गुलाब जल से भी आप एक फेस टोनर तैयार कर सकती हैं. ये स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने में हेल्प करता है.
ये स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता हैं. आप गुलाब जल में ग्लिसरिन को मिलाकर फेस टोनर तैयार कर सकती हैं. इसे आप सुबह और रात के समय फेस पर लगा सकते हैं.
आप ग्रीन टी से भी टोनर तैयार कर सकते हैं. इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो स्किन प्रॉब्लम्स जैसे पिंपल्स और एक्ने को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में हेल्प करती है.
इसके लिए पानी को उबाल लें फिर इसमें ग्रीन टी डालें. ठंडा होने के बाद इसे बॉटल में स्टोर कर लें. ये टोनर ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट होता है.
आप एलोवेरा और विटामिन ई के साथ फेस टोनर बना सकते हैं. एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने में हेल्प करता है और विटामिन ई एंटी एजिंग साइन्स को कम करने में हेल्प करता है.