Inkhabar Hindi News

हरा धनिया खाने के धमाकेदार फायदे

भारतीय भोजन में हरा धनिया केवल स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली औषधीय जड़ी-बूटी के रूप में भी माना जाता है.

ये विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का उत्कृष्ट स्रोत है.

हरा धनिया गैस और अपच को दूर करके पाचन तंत्र को सुधारता है.

ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है क्योंकि ये इंसुलिन को बढ़ावा देता है.

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है और हृदय संबंधी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है.

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.

विटामिन A की मौजूदगी के कारण ये आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है.

Read More