Inkhabar Hindi News

भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता सोना?

भारत में सोना केवल आभूषण नहीं, बल्कि निवेश और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

शादी-विवाह से लेकर विभिन्न त्योहारों तक, इसका विशेष महत्व रहता है.

कई लोग ये जानने के इच्छुक रहते हैं कि देश में सबसे सस्ता सोना कहां उपलब्ध है.

आमतौर पर भारत में केरल में सोना सबसे किफायती मिलता है.

केरल समुद्री बंदरगाहों के नजदीक होने के कारण वहां परिवहन लागत कम पड़ती है.

हालांकि, सोने की मूल कीमतें पूरे देश में लगभग समान ही रहती हैं.

बड़े शहरों में अधिक प्रतिस्पर्धा होने की वजह से दाम थोड़ा कम हो सकता है.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में भी सोना अन्य स्थानों की तुलना में थोड़ा सस्ता मिल सकता है.असल अंतर मुख्य रूप से टैक्स और मेकिंग चार्ज में देखने को मिलता है.

Read More