Inkhabar Hindi News

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा?

भारत में नवरात्र के व्रत के दौरान बहुत से लोग फलाहार का सेवन करते हैं.

फलाहार में आमतौर पर कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, समा के चावल, आलू और फल शामिल होते हैं.

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि फलाहार में इस्तेमाल होने वाला कुट्टू का आटा कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?

स्वास्थ्य रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों को एलर्जी की समस्या होती है, उन्हें कुट्टू का आटा खाने से त्वचा पर खुजली या सूजन हो सकती है.

जिनका पाचन तंत्र कमजोर है, उनके लिए यह पेट में भारीपन, दर्द या एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है.

अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो कुट्टू का आटा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है.

इसके अलावा, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को इसे बहुत कम मात्रा में देना चाहिए या न देना ही बेहतर माना जाता है.

Read More