Inkhabar Hindi News

हरा या नीला क्यों हो जाता है लहसुन, जानें इसे खाना सेफ है या नहीं

लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक और अमीनो एसिड के कारण इसे लंबे समय तक रखने की वजह से हरा या नीला हो जाता है.

रंग बदलना आमतौर पर रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण होता है, जिससे इसके स्वाद और महक पर असर पड़ता है.

हरा या नीला होना जरूरी नहीं कि लहसुन खराब हो गया है. अक्सर यह सुरक्षित होता है.

रंग बदलने के कारण स्वाद में हल्का कड़वा या तीखापन आ सकता है, लेकिन यह स्वास्थय के लिए हानिकारक नहीं होता.

लहसुन में सड़न, फफूंदी या बदबू हो रही है, तो इसे नहीं खाना चाहिए.

लहसुन को ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखना चाहिए. नमी के कारण इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है.

लहसुन सामान्य रूप से खाना सेफ माना जाता है. इसे पकाकर या कच्चा खा सकते हैं.

Read More