Inkhabar Hindi News

सुबह-सुबह पानी पीने से बढ़ता है प्रेशर? जानें कितनी सच है ये बात

सुबह उठते ही पानी पीने को लेकर कहा जाता है कि इससे पेट साफ होने में मदद मिलती है और प्रेशर बनता है. यह बात एक मिथ नहीं है.

इसका सीधा संबंध डाइजेशन सिस्टम और शरीर में पानी से जुड़ा है. कब्ज एक आम समस्या है, जब मल सख्त हो जाता है और उसे बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है.

कई बार शरीर में पानी की कमी और फाइबर की कमी होती है. तो सुबह पानी पीना इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है.

Apecwater की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह खाली पेट पानी पीने से आंतें एक्टिव हो जाती है. इसे मिडिकल भाषा में गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स कहा जाता है.

जिसमें पानी पेट में जाते है बड़ी आंत की गतिविधि तेज होती है. इसी कारण कई लोगों को सुबह पानी पीने के बाद टॉयलेट का प्रेशर महसूस होता है.

बड़ी आंत का काम उस बचे हुए पदार्थ से पानी सोखकर मल में बदलना होता है. अगर शरीर में पानी की कमी होती है, तो आंत अधिक पानी सोख लेती है. जिससे कब्ज की समस्या होने लगती है.

पानी पीने से मल में नमी बनी रहती है, जिससे वह मुलायम होता है और आसानी से शरीर से निकल जाता है. इसलिए कहते हैं कि पानी कब्ज में राहत देता है.

Read More