Inkhabar Hindi News

कौन से हैं वो देश जहां सूरज ढलने में लेता है समय?

नॉर्वे को 'मिडनाइट सन' के नाम से जाना जाता है. यहां के उत्तरी हिस्सों में गर्मियों के दौरान करीब 2 महीने से ज्यादा समय तक सूरज डूबता ही नहीं है.

आइसलैंड में मई से जुलाई के बीच लगभग पूरे दिन सूरज चमकता रहता है. यहां रात के समय भी पूरी तरह अंधेरा नहीं होता.

कनाडा के नुनावुत और युकोन जैसे इलाकों में गर्मियों में दिन बहुत लंबे होते हैं और सूरज काफी देर तक आसमान में रहता है.

फिनलैंड के उत्तरी हिस्सों में गर्मियों के समय करीब 70 दिनों तक सूरज डूबता नहीं है, जिससे वहां लगातार रोशनी बनी रहती है.

स्वीडन के उत्तरी शहरों, जैसे किरुना, में कई हफ्तों तक सूरज डूबता ही नहीं है और दिन लगातार बना रहता है.

अमेरिका के अलास्का राज्य में, खासकर आर्कटिक सर्कल के ऊपर वाले क्षेत्रों में, मई से जुलाई के बीच सूरज लगभग हर समय दिखाई देता है.

अंटार्कटिका में दक्षिणी गोलार्ध की गर्मियों (दिसंबर से फरवरी) के दौरान सूरज लगातार चमकता रहता है और कई दिनों तक रात नहीं होती.

Read More