July 27, 2024
  • होम
  • महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सामने आई बहुत बड़ी खुशखबरी, चेन्नई के फैंस की पूरी हुई ख्वाहिश

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सामने आई बहुत बड़ी खुशखबरी, चेन्नई के फैंस की पूरी हुई ख्वाहिश

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : May 24, 2024, 9:17 am IST

MS Dhoni: चेन्नई सुपरकिंग्स जैसे ही इस सीजन से बाहर हुई तो उसके फैंस बेहद निराश हो गए। इसके बाद सबके दिमाग में ये सवाल चल रहा था कि क्या धोनी अब आईपीएल से रिटायरमेंट ले लेंगे? क्या वो अगले सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे? यही सवाल CSK के ऑनर काशी विश्वनाथन से भी किया गया है और इसका जवाब उन्होंने दे दिया है। काशी विश्वनाथन ने स्पष्ट न बताते हुए इशारों ही इशारों में बता दिया कि धोनी अगला सीजन खेल सकते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक वीडियो पोस्ट साझा किया है जिसने चेन्नई और धोनी के फैंस की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है।

क्या धोनी सन्यांस लेंगे?

धोनी के संन्यास के सवाल पर काशी विश्वनाथन ने बताया कि आप सभी लोगों को पता होगा कि धोनी ही अपने सारे निर्णय लेते हैं और सही वक्त आने पर ही वो इसकी घोषणा करते हैं। जब वो कोई फैसला कर लेंगे उसके बाद ही हमें मालूम चलेगा। लेकिन हमें इस बात की उम्मीद है कि माही चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अगला सीजन भी खेलेंगे। ये मेरी और फैंस की उम्मीद है।

धोनी ने इस बार का सीजन चोट के साथ ही खेला है। धोनी के घुटने में चोट है और ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि माही अपना इलाज कराने के लिए लंदन जा सकते हैं। इलाज के बाद ही पता चल सकेगा कि धोनी अगले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं। अभी धोनी के पास काफी समय है। धोनी के जिगरी दोस्त सुरेश रैना पहले ही कह चुके हैं कि माही को अगला सीजन खेलना चाहिए।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन