July 27, 2024
  • होम
  • गुजरात चुनाव: आज सीएम चेहरे का ऐलान करेगी आम आदमी पार्टी, ये 3 नाम दौड़ में सबसे आगे

गुजरात चुनाव: आज सीएम चेहरे का ऐलान करेगी आम आदमी पार्टी, ये 3 नाम दौड़ में सबसे आगे

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : November 4, 2022, 2:55 pm IST

गुजरात चुनाव:

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का गुरूवार को ऐलान कर दिया गया। 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को राज्य में चुनाव होगा और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। इसी बीच आज आम आदमी पार्टी राज्य में अपने सीएम चेहरे का ऐलान करने वाली है।

बता दें कि तीन नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। जिसमें गोपाल इटालिया, इसुदान गढ़वी और अल्पेश कथेरिया शामिल हैं।

गोपाल इटालिया

गोपाल इटालिया गुजरात में आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों में से एक हैं। उन्होंने 2017 के पाटीदार आंदोलन में भी काफी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि अपने कुछ बयानों के वजह से बीते दिनों उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

इसुदान गढ़वी

गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की रेस में सबसे आगे इसुदान गढ़वी चल रहे हैं। गढ़वी पेशे से पत्रकार हैं और उन्होंने 14 जून 2021 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। गढ़वी को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का काफी करीबी माना जाता है।

अल्पेश कथेरिया

अल्पेश कथेरिया ने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। वह पाटीदार समुदाय से आते हैं। ग्रामीण गुजरात में उनकी पकड़ को काफी मजबूत माना जाता है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी उनके चेहरे पर भी दांव खेल सकती है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन